{"_id":"619d2c41bb115f2af2638b3d","slug":"agriculture-rspura-news-jmu2484499123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत पंचायत निकोवाल में जागरूकता कैंप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत पंचायत निकोवाल में जागरूकता कैंप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। भूमि पोषण अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से सीमावर्ती पंचायत निकोवाल में मंगलवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। उपजिला कृषि अधिकारी देव राज वरू की देखरेख में शिविर लगाया गया। इस दौरान सरपंच विजय चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई। आह्वान किया कि वे पराली जलाने की बजाय उसका चारा बनाकर पशुओं को खिलाएं। पराली बेचकर किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पराली जलाने से होने वाले नुकसान से भी जागरूक किया गया। किसानों को फसल बीमा कराने के लिए भी जागरूक किया गया। उपजिला कृषि अधिकारी देवराज वरू ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण तो होता ही है। साथ में मिट्टी में उपस्थित जैविक कार्बन, पोषक तत्व व मित्र कीट भी नहीं नष्ट हो जाते हैं। पराली जलाना गैर कानूनी अपराध है, उसका प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि किसान किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं, जिससे उनका फसल का बीमा भी हो सकता है।
सरपंच विजय चौधरी ने कृषि विभाग का उनकी पंचायत में जागरूक कैंप आयोजित करने के लिए आभार जताया और कहा कि किसानों को जो बातें बताई गई है वो उसका पालन करने के लिए कहा। इस अवसर पर कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व किसान भी मौजूद थे।