फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

उपयुक्त ने बर्बाद हुई धान की फसल का मुआयना किया

विज्ञापन
agriculture
अरनिया। गत सप्ताह बारिश व ओले गिरने से बर्बाद हुई धान की फसल का उपायुक्त अंशुल गर्ग ने मुआयना किया। इस किसानों के प्रति दुख व्यक्त किया। दूसरी तरफ कुछ किसानों से उपायुक्त के उनसे न मिलने पर रोष जताया।
विज्ञापन

त्रेवा सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि मैंने त्रेवा में उपायुक्त के कुछ देर रुकने का कार्यक्रम रखा था। त्रेवा सेंटर प्लेस होने से यहां काफी किसान इकठ्ठा होकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। मगर जैसे ही वो यहां पहुंचे तो उनका काफिला सीधे सूचेतगढ़ की तरफ चला गया। यहां बात करने के लिए बैठे सैकड़ों किसान आगे बढ़ते काफिले को भीगी आंखों से देखते रहे। आरोप लगाया कि यहां न रुकने के पीछे स्थानीय डीडीसी सदस्य व वीडीसी अध्यक्ष की साजिश रही है। उन लोगों ने उपायुक्त को किसानों से न मिलने के लिए कहा था, जिसका मेरे पास सबूत भी है।
विज्ञापन

चंगिया के पूर्व सरपंच व पंच रघुवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने 90 से सौ प्रतिशत नुकसान माना है। वो यही आंकड़ा राज्य प्रशासन को भी सौंपेंगे। आगे प्रशासन ही नुकसान का आंकड़ा तय करेगा। बीडीसी अध्यक्ष कुलदीप राज ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि ऐसा मैंने कहा ही नहीं था। जब उपायुक्त हमारे क्षेत्र में पहुंचे तो उन्होंने पहले ही कह दिया था कि मैंने बैठक में भी जाना है। मात्र दो तीन स्पाट बता दो, जिस पर मैंने उनको मजूया, बहादुर व अला में रुकना का बताया और वो वहां रुके और किसानों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed