फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

किसानों ने सरकार शिघ्र मुआवजा मुहैया करवाने की मांग की

विज्ञापन
agriculture
आरएस पुरा। गांव रायपुर गुजरा के किसानों ने सरकार से मांग की है कि ओले के कारण तबाह हुई फसलों का उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मुहैया कराया जाए। किसानों ने रोष जताया है कि अभी तक संबंधित विभागों के कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द संबंधित विभाग को निर्देश जारी करे ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके। गांव के किसान दर्शन सिंह लाडी, गुरमीत सिंह, मुख्त्यार सिंह, रतन सिंह, श्याम लाल, मदन लाल, जनक सिंह ओम प्रकाश आदि ने कहा कि गत दिवस हुई बारिश और ओले के कारण उनके गांव के किसानों की धान की फसल तथा सब्जियां पूरी तरह से नष्ट हो गई। उनके गांव के साथ-साथ जो अन्य गांव हैं वहां पर भी काफी नुकसान हुआ है। दुख की बात है कि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या फिर नेता उनकी सुध लेने के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सांसद ने पिछले दिनों सुचेतगढ़ क्षेत्र का दौरा किया, लेकिन क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ है। सांसद वहां नहीं पहुंचे और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी अभी तक उनके नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचा है। किसानों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द नुकसान का जायजा लेकर किसानों को मुआवजा देने की जरूरत है ताकि किसान अगली फसल लगाने की तैयारी कर सकें। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार द्वारा उन्हें मुआवजा देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो गया आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा ने मांगा 25 हजार प्रति एकड़ खराब फसल का मुआवजा
कहा- सौ प्रतिशत बर्बाद हो चुकी है धान की फसल
अरनिया। भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव व त्रेवा की सरपंच बलबीर कौर ने कृषि विभाग व बीमा अधिकारिओं की टीम को सीमावर्ती क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा कराया। ओले और बारिश से बर्बाद फसलों के नुकसान पर सरपंच ने 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को भारी क्षति पहुंची है, 100 फीसदी नुकसान हुआ है।
उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से अपील की कि हर बार किसानों को 600-700 रुपये प्रति कनाल के हिसाब से मुआवजा दिया जाता है। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। क्योंकि एक एकड़ धान फसल लगाने के लिए किसान का लगभग 20 से 25 हजार रुपये खर्च आता है। इसको मद्देनजर रखकर मुआवजा बनाया जाना चाहिए। कम से कम 15 दिन में रिपोर्ट तैयार की जाए। संवाद
किसानों को खराब फसल का जल्द दिया जाए मुआवजा
विजयपुर। कांग्रेस नेता बबल गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि जिन किसानों की बारिश से फसल खराब हुई है उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाए। ओले के चलते किसानों की सौ प्रतिशत धान खराब हुई है। किसानों का दारोमदार खेती पर निर्भर है।
वह मंगलवार को यहां प्रेसवार्ता में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों को आने वाले दिनों में रोजी रोटी के लिए परेशानियों का सामना करना पडे़गा। अभी तक कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी सभा में किसानों की बात तक नहीं की। जबकि गृह मंत्री खुद राज्य के दौरे पर हैं। बबल गुप्ता ने कहा कि सरकार को किसानों का केसीसी ऋण और बिजली बिल माफ करना चाहिए। क्योंकि किसान ऋण की किस्त या बिजली बिली का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं। प्रेसवार्ता में कांग्रेस सेवादल के सांबा जिला प्रधान धर्मपाल और अन्य मौजूद थे।

एसडीएम और तहसीलदार से की मुलाकात
ज्यौड़ियां। खौड़ के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक किसान कांग्रेस एआईसीसी भारत प्रिय के नेतृत्व में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर और तहसीलदार परगवाल से मिला। इसमें एसडीएम को बताया कि छंब विधानसभा क्षेत्र के किसानों का बारिश और ओले गिरने से फसलों का बहुत अधिक नुकसान हो गया है। क्षेत्र के किसानों की पूरी फसलें नष्ट हो गई हैं। इसके चलते नुकसान का जायजा ले कर जल्द से जल्द नुकसान की भरपाई के लिए सूची तैयार की जाए। ताकि किसान परेशानी और सदमे से बाहर निकल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed