फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

धान की खेती के लिए नहरों का पानी न मिलने के कारण खैरी क्षेत्र के लोगों ने किया सिंचाई बिभाग का घेराव।

विज्ञापन
agriculture
बिश्नाह। इस वक्त धान की खेती करने का समय चरम पर चल रहा है। इसके बावजूद किसानों के लिए नहर के पानी की उपलब्धता न होने की समस्या बनी हुई है। इसी के चलते बुधवार को बिश्नाह के गांव खैरी के ग्रामीणों ने परेशान होकर सिंचाई विभाग का घेराव किया। किसानों के दल का नेतृत्व सरपंच विजय सैनी ने किया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारी नसीब चंद से मुलाकात कर किसानों को पेश आ रही समस्याओं के बारे अवगत कराते हुए कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर किसानों के हालात का जायजा लें और इसका अनुमान लगाएं कि इस वक्त किसानों को किस तरह की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया, जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी नसीब चंद, बिश्नाह थाना प्रभारी जोगिंदर चिब को अपने साथ लेकर मौके का मुआयना करने गए। मौके पर मुआयना करने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने थाना प्रभारी की मौजूदगी में किसानों को जल्द से जल्द नहर का पानी उपलब्ध कराने व धान की खेती करने में किसी भी तरह की बाधाओं को जल्द से जल्द खत्म करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed