फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

एसडीएम ने खेतों में पहुंच मजदूरों व किसानो को बांटे मास्क

विज्ञापन
agriculture
ヤगेहूं की कटाई कर डिस्टेंस रख मजदूरों को जानकारी देते हुए एसडीएम आर एस पुरा रामलाल शर्मा ヤ - फोटो : RSPURA
आरएस पूरा। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद भी सीमावर्ती क्षेत्र में किसान व मजदूर फसल की कटाई के काम में जुटे हैं। मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। कोरोना वायरस से बचाव और सुरक्षा के उद्देश्य से एसडीएम रामलाल शर्मा मंगलवार को सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांव का दौरा करते हुए खेतों में कटाई करने के साथ किसानों व मजदूरों को कोरोना वायरस से बचाव और सुरक्षा के मद्देनजर शारीरिक दूरी बनाकर काम करने सुझाव दिए।
विज्ञापन

मजदूरों से चर्चा कर उन्हें सुरक्षा के लिए मास्क का वितरण किया। खेतों में काम कर रहे किसानों व मजदूरों से कोरोना वायरस के बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ कहा कि पूरी तरह से खेतों में काम करने के लिए आजाद हैं, लेकिन इस दौरान वह शारीरिक दूरी को पूरी तरह से बनाए रखें ताकि किसी तरह का खतरा न हो और वह अपना व अपने परिवार सहित दूसरे लोगों को भी को इस बीमारी से बचाएं। एसडीएम ने इसके अलावा खेतों में कटाई कर रहे किसानों से कृषि में आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए उनको प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। एसडीएम ने किसानों को बताया कि सरकार की ओर से कंबाइन मशीनों को आने की अनुमति दे दी गई है, जिससे कंबाइन मशीन काफी संख्या में क्षेत्र में गेहूं की कटाई का काम जल्द से जल्द पूरा होने पर किसानों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed