{"_id":"6972991c550abf42c4072a85","slug":"agriculture-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102616-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुआवजे के लिए कृषि विभाग के चक्कर काट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुआवजे के लिए कृषि विभाग के चक्कर काट रहे किसान
विज्ञापन
बीमा कंपनी धान की फसल के नुकसान की औपचारिकताएं अभी तक कर रही पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा कंपनी से धान की फसल के नुकसान का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। क्षेत्र के किसान कृषि विभाग के कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी भी किसानों को सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। सरकारी आयोजनों और शिविरों में किसान सिर्फ मुआवजे से संबंधित सवाल उठा रहा है। बावजूद इसके समस्या हल नहीं हो रही।
किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल का प्रीमियम भी खाते से कट गया है। बावजूद इसके अब तक मुआवजा नहीं दिया गया। कृषि विभाग और बीमा कंपनी मिलकर किसानों को बेवकूफ बना रहे हैं। बीमा कंपनी के प्रबंधक अभी तक कृषि विभाग में पहुंचकर किसानों की फसल बर्बादी की शिकायत के फार्म सत्यापित करवा रहे हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि बीमा कंपनी सुस्त प्रणाली के साथ काम कर रही है।
-- -- -
सारी औपचारिकताएं पूरी करने
के बाद भी नहीं मिला हक
गांव ब्यासपुर परलाह के किसान रिंकू कुमार ने बताया कि धान की फसल में जलभराव की तत्काल शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज करवाई थी। इसके बाद बीमा कंपनी के अधिकारी मौका देखने पहुंचे। सारी औपचारिकताएं पूरी की गईं लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। गांव बहादुरपुर के किसान ज्योति लाल ने बताया कि गेहूं की फसल का बीमा भी काट लिया गया है। बावजूद इसके अभी तक धान की फसल का मुआवजा नहीं मिला है। बीमा कंपनी और कृषि विभाग किसानों को सहूलियत देने के बजाय परेशान कर रहे हैं। कृषि विभाग के आला अधिकारियों को इस मुद्दे पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बीमा कंपनी ने धान की फसल का मुआवजा देना शुरू कर दिया है। प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बीमा कंपनी के अधिकारी से बात की जाएगी।
मनोहर लाल शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी, जम्मू