फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture news from arnia

Jammu News: धान की हरी फसल को पीला कर रहा लाल कीड़ा

विज्ञापन
Agriculture news from arnia
कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेतों का किया दौरा, दवाइयों की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। धान की फसल पर इस समय लाल कीड़े का आक्रमण शुरू हो गया है। यह कीड़ा पौधे की जड़ को खत्म कर रहा है। इसके कारण पौधा पीला होकर खत्म होता जा रहा है। यह देखकर किसान चिंतित हैं।
वहीं, दूसरी ओर कृषि विभाग के अधिकारी खेतों में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि करियाल खुर्द के किसान सुनील सिंह धान के पौधे लेकर आए थे। इसके बाद उनके खेतों का दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए 5 किलो फिपरोनिल और 5 किलो कार्बोफुरान को मिलाकर एक एकड़ जमीन में डालें। खेतों से पानी निकालकर खाद की तरह धान की फसल पर छिड़काव करना है। चार से पांच दिन तक उसमें सिंचाई नहीं करनी है। इससे धान की फसल पर लाल कीड़े का आक्रमण खत्म हो जाएगा। पौधा दोबारा से हरियाली पकड़ लेगा।
विज्ञापन


कृषि अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि इस समय मौसम लाल कीड़े की बीमारी का है। उमस ज्यादा होने से कीड़े की उत्पत्ति हो रही है। हालांकि, दवाइयों के छिड़काव से इस पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सकता है। क्षेत्र में इस समय धान की फसल बड़े पैमाने पर लगी है। लोगों की मुख्य फसल ही धान है। लेकिन, बीमारी की जद में आने से ज्यादातर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed