फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

किसानों को दी खेती की नई जानकारियां

विज्ञापन
agriculture
कलीठ में आत्मा योजना के तहत कृषि विभाग के अधिकारी किसानो को जागरूक करते हुये
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत कलीठ के लोगों को खेती के संबंध में जागरूक करने के लिए सोमवार को पंचायत घर कलीठ में कृषि विभाग की तरफ से आत्मा योजना के तहत प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य बलबीर सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में पंचायत के किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और खेतीबाड़ी संबंधी जानकारियां हासिल कीं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के ज्यौड़ियां इंचार्ज एईओ डॉ. विशाल थायकल, एईए डॉ. दिवाकर ने किसानों के साथ चर्चा करते हुए बीज के उपचार, बीज के रखरखाव, खरपतवारनाशी के अनुप्रयोग, विभिन्न रोगों ,गेहूं और सरसों की फसल के नियंत्रण के उपाय के मुद्दों पर, जैविक खेती के लाभ जैसे विषयों पर बातचीत की गई। किसानों को बताया गया कि वह कैसे जैविक डीकंपोजर का उपयोग करके खाद बना सकते हैं। कैसे रख सकते हैं, विभिन्न सब्जी फसलों में परागण के लिए सहायक है, साथ ही नवीनतम प्रौद्योगिकी, जैव उर्वरक आदि के लाभों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच राजिंदर सिंह, एईए डॉ. कृष्ण सिंह, एईए डॉ. रणजीत सिंह, एईए डॉ. रवि नागपाल सहित पंचायत के पंच बालकृष्ण, यूसुफ आदि भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed