{"_id":"5fb6ba898ebc3e9ba75cab4e","slug":"agriculture-jammu-news-jmu223095036","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद नहीं मिलने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद नहीं मिलने से किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र के किसानों ने कृषि विभाग से जल्द डाया खाद मुहैया कराने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता व किसान देवेंद्र सिंह भाऊ निवासी चक मलाल, सतवीर सिंह निवासी खौड़, अवतार सिंह निवासी पंचायत मट्टू ने बताया कि हमको खाद नहीं मिल रही है। इसके चलते हम खेती नहीं कर पा रहे हैं।
किसानों ने बताया कि दो दिन पहले हुई बारिश से खेतों में नमी आने पर कंडी क्षेत्र के किसानों की तरफ से गेहूं की फसल बीजने के लिए खेत पूरी तरह से तैयार कर लिए हैं, लेकिन खाद नहीं मिलने से फसल बीजने में देरी हो रही है। किसान तथा सरपंच पठान सिंह मनहास ने बताया कि मवेशियों के लिए चारा तथा सब्जी बीजने के लिए भी खाद की जरूरत पड़ रही है, लेकिन हमें खाद नहीं मिल रही है। कृषि विभाग से हमारी अपील है कि हमें जल्द से जल्द खाद मुहैया कराई जाए।
वहीं इस विषय में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से भी मिल चुका है। एसडीएम ने भी किसानों को आश्वासन दिया कि खाद के नहीं मिलने से क्षेत्र के किसानों की खेतीबाड़ी प्रभावित हो रही है। इसको लेकर हमने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।