फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for loan under Kisan Credit Card

किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए कर्ज माफ करने की मांग

Tue, 12 May 2020 01:22 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for loan under Kisan Credit Card
खेत में काम करता एक किसान। - फोटो : PTI
कोरोना और मौसम की मार के चलते किसान कई प्रकार की परेशानियों से घिरे हैं। वे किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए कर्ज की किश्त नहीं अदा कर पा रहे हैं। किसान दल खौड़ ने कर्ज को माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन


किसानों के अनुसार उनकी धान की फसल खेतों में ही बेमौसम बारिश से खराब हो गई। गेहूं की फसल का भी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है। अब हम कोरोना के भय के चलते खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते किसान दल ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए लोन की किश्त को माफ करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन चार सीजन से हमें खेती-बाड़ी से नुकसान हो रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। सरकार ने हमारे खातों में जो दो-दो हजार रुपये डाल कर मदद की है उसके हम आभारी हैं, लेकिन दो हजार से कुछ नहीं हो सकता। इसलिए हमारे किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिये लोन की किश्त को माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बलबीर सिंह, स्वर्ण सिंह, चगर सिंह आदि ने बताया कि उनकी जमीन भारत-पाक सीमा पर स्थित है। वर्षाें से हमें आज तक कभी भी खेतीबाड़ी से मुनाफा नहीं हुआ है। कभी गोलाबारी की मार तो कभी मौसम की मार। अब कोरोना के भय से हमारा घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, हम कैसे खेतीबाड़ी कर पाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed