फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

नियंत्रण रेखा के किसानों को फसल बरबाद होने का डर

विज्ञापन
agriculture
नियंत्रण रेखा पर फसल की कटाई करता किसान।
पुंछ। कोरोना के कारण दूसरे प्रदेश से मजदूर नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में नियंत्रण रेखा के किसानों में गेहूं फसल के बरबाद होने का डर सता रहा है। उनमें आशंका है कि इस बीच अगर पाकिस्तान लगातार गोलाबारी करता रहा तो उनकी फसल यूं बरबाद हो जाएगी। हालांकि कुछ किसान स्वयं ही फसल की कटाई में लगे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर इसी प्रकार कोरोना का प्रकोप जारी रहता है और उन्हें कटाई के लिए मजदूर नहीं मिलते हैं तो न सिर्फ गेहूं की ही फसल बरबाद होगी बल्कि हम लोग मक्की की फसल भी नहीं उगा पाएंगे। क्योंकि जिस एक खेत की कटाई का काम वो मजदूर के सहयोग से कुछ घंटों में कर लेते थे अब वह परिवार सहित उस खेत की कटाई का काम तीन दिन में भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उस पर गोलाबारी होने के बाद अगले दो तीन दिनों तक फिर गोलाबारी शुरू होने के डर से किसान खेतों का रुख भी नहीं करते हैं। जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गांव जलास, सलोत्री, दिगवार, करमाड़ा आदि के किसान मोहम्मद याकूब, अब्दुल मजीद, सुलील कुमार, अशोक कुमार, संतोख सिंह, राज सिंह आदि का कहना है कि लॉकडाउन के कारण जहां बाहरी क्षेत्रों के अधिकतर मजदूर जोकि इस फसल कटाई के समय विशेष तोर पर जिले में आते थे वह नहीं आ पाए हैं उस पर जो थोड़े बहुत स्थानीय मजदूर मिल जाते थे वह भी अपने घरों में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed