फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

पशुपालन कर उद्यमी बनें ग्रामीण : एसके गुप्ता

विज्ञापन
agriculture
जम्मू। स्कॉस्ट जम्मू ने नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड आनंद गुजरात के सहयोग से मंगलवार को 17 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इसमें विश्वविद्यालय की पूर्व निदेशक डॉ. सुमिति शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान नोडल अधिकारी एवं निदेशक डॉ. एसके गुप्ता ने प्रशिक्षुओं को संबोेधित करते हुए गांव के गरीब लोगों के लिए उद्यमी बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास कृषि या अन्य साधनों की कमी है, वह पशुपालन कर उद्यमी बन सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सुमिति शर्मा ने कहा कि पशुपालन और दूध उत्पादन में ग्रामीण महिलाओं को जागरुक करने के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया है, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि पशु सखियों के प्रशिक्षण के लिए प्रदेश में ई सहायता कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए स्कॉस्ट जम्मू को एक नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक मास्टर ट्रेनर डॉ. अंकुश, डॉ. हनी शर्मा, डॉ. मसर्रत अहमद, डॉ. इराफत अली और डॉ. अंजली कटोच भद्रवाह, घगवाल और सांबा से 25 पशु सखी महिला प्रशिक्षुओं के पहले बैच के प्रशिक्षण का संचालन कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्कॉस्ट के वीसी प्रोफेसर जेपी शर्मा के पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा कि इस पहल में पशुधन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का विचार विमर्श किया गया है। इसी दृष्टि से गरीबों की आजीविका को मजबूत करने के लिए परिकल्पना की है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु मामले की पहचान करने, दवा प्रदान करने ,टीकाकरण और किसानों को उपचारात्मक और निवारक उपायों के बारे में परामर्श देने में भी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed