फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

कश्मीर की तरह जम्मू संभाग में तैयार होगा उम्दा सेब

विज्ञापन
agriculture
जम्मू। कश्मीर घाटी की तर्ज पर अब जम्मू संभाग के पांच जिलों डोडा, राजोरी, पुंछ, रामबन, किश्तवाड़ में उन्नत किस्म के सेब उगेंगे। इसके लिए केंद्र की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। योजना के तहत किसानों को बगीचे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सब्सिडी पर सेब के पौधे बागवानों को मुहैया करवाए जाएंगे। उन्नत किस्मों में रेड डिलीशियस, गोल्डन, येलो डिलीशियस समेत अन्य कई प्रजातियों के सेब उगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के अनुसार अभी तक यहां पुरानी प्रजातियों के सेब ही उगाए जाते हैं। इन्हें अपग्रेड नहीं किया गया है। इस कारण बागवान सेब की खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं। कश्मीर घाटी से ही सेब को प्रदेश और देश के अन्य भागों में भेजा जाता है। जम्मू संभाग के कई जिलों में उन्नत किस्म के सेब उगाए जा सकते हैं। सर्वे में भी सेब की अच्छी पैदावार की संभावना जताई गई है। उन्नत किस्में उगाने से बागवानों को भी अच्छी आय होगी। ये तमाम किस्में कम समय में फल देना शुरू कर देती हैं। पौधरोपण के बाद इनमें फल आने में पांच से सात साल का समय लगता है। इसके बाद हर साल पैदावार में बढ़ोतरी होती रहती है। अब बगावानी विभाग ने किसानों से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
जम्मू संभाग के पांच जिलों में सेब लगाने के लिए केंद्र की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। इसमें अपार संभावनाएं जताई गई हैं। किसानों को बगीचे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पांच जिलों में उन्नत किस्मों के सेब लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम सेवक, निदेशक, बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed