फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture,civic animities

नहरों की सफाई का काम जोरों पर

विज्ञापन
agriculture,civic animities
सांबा। सिंचाई विभाग की ओर से इन दिनों नहरों की सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। रावी तवी, रण्वीर नहर के साथ संपर्क नहरों की भी सफाई कराई जा रही है। नहरों में लगे पेड़ों की कटाई कर नहरों से जमा गंदगी निकालने के लिए ठेकेदारों को टेंडर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग सुरेश कुमार, जगदीश कुमार, अजय कुमार आदि ने बताया कि बारिश न होने पर नहर के पानी पर ही किसान निर्भर रहते हैं। वहीं नहरों की सफाई के होने से अंतिम छोर तक पानी पहुंचने की आस है। उन्होंने बताया कि इस बार सही ढंग से सफाई का काम हो रहा है। नहर से सिल्ट निकलने का काम तेजी से चल रहा है। किसानों के अनुसार इस बार उन्हें लग रहा है कि अंतिम छोर तक उन्हें सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। जिससे उन्हें आगामी फसल के लिए परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

रावी तवी की हीरानगर-सांबा तक नहर की 70 प्रतिशत सफाई हो चुकी है। संपर्क नहरों की साफ सफाई का काम भी जोरों पर चल रहा है। जिसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। विधिवत सफाई होने से नहर का पानी अंतिम छोर तक पहुंचेगा। जिससे किसानों को खेतों में प्रवाह के साथ पानी मिलेगा। -प्रदीप गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग हीरानगर, सांबा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रण्वीर नहर के साथ संपर्क नहरों की सफाई का काम तेजी से चालू है। कई क्षेत्रों में नहरों पर अतिक्रमण हटवाया गया है। सांबा जिला के नंदपुर तक की संपर्क नहरों की साफ सफाई पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों को आसानी से अंतिम छोर तक प्रवाह के साथ सिंचाई का पानी मिल सके। - तीरथ राम, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed