फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

मक्की और बाजरे की फसल को लगा कीड़ा

विज्ञापन
agriculture
सीमावर्ती क्षेत्र में मक्की और बजरें की फसल को कीडा लगा।
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में मक्की और बाजरे की फसल को कीड़ा लग जाने पर सैकड़ों एकड़ फसल बरबाद हो गई है। किसानों को रोजीरोटी की फिक्र सताने लगी है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि कीडे़ की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखनूर, चौकी चौरा, खौड़ में तैयार खड़ी मक्की और बाजरे की फसलों को कीड़ा लग जाने पर अधिकतर फसल बरबाद होने की कगार पर है। फसल को कीडे़ लगने पर मक्की और बाजरे की फसल बरबाद होकर नीचे गिर रही हैं। किसानों की चिंता बढ़ गई है। तीनों उप जिलों में 20 प्रतिशत वर्तमान समय पर फसल बरबाद हो गई है, जिसमें बर्बाद फसल की वापसी की उम्मीद किसानों को नहीं है। दूसरी ओर कृषि विभाग किसानों को कीडे़ से बरबाद फसल के बचाव के लिए दवाओं के छिड़काव के लिए जागरूक कर रहा है। किसान सात पाल ने बताया कि इस बार मक्की और बाजरे की फसल बंपर होने की उम्मीद है। मगर फसल को कीड़ा लगने पर फसल बरबाद हो रही है। किसान बोघराज ने बताया कि मक्की और बाजरे की फसल को कीड़ा लगाने पर तैयार फसल खराब होकर गिर रही है। कीड़ा फसल का अधिकतर हिस्सा खा जाता है, जिससें फसल गिर रही है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग मात्र खानापूर्ति करके किसानों को दवाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया किसानों को परिवार के जीवन के निर्वाह करने के लिए चिंता सताने लगी है। कृषि विभाग को फसल बरबाद होने से बचने के लिए कारगर उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन

-----
फसल को कीड़े लगने के लिए किसानों को दवाएं दी जा रही हैं। रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक और अन्य चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि कीडे़ की रोकथाम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके भट्ट, एसडीएईओ, कृषि विभाग, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed