{"_id":"60ee6f148ebc3ecca11bb003","slug":"agreement-with-wri-india-for-kashmir-town-planning-technical-services-and-infrastructure-will-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: नगर नियोजन के लिए डब्ल्यूआरआई इंडिया से करार, तकनीकी सेवाएं और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: नगर नियोजन के लिए डब्ल्यूआरआई इंडिया से करार, तकनीकी सेवाएं और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा
Wed, 14 Jul 2021 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:29 AM IST
सार
प्रमुख सचिव एचएंडयूडीडी ने कहा कि अमृत योजना के तहत आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा भारत में पायलट परियोजना के तहत चुने गए 25 शहरों में श्रीनगर शहर को चुना गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर शहर
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवास एवं शहरी विकास विभाग के अधीन टाउन प्लानिंग ऑर्गनाइजेशन कश्मीर (टीपीओ) ने मंगलवार को डब्ल्यूआरआई-इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस करार से श्रीनगर मेट्रोपॉलिटन एरिया के शहरी विकास के लिए तकनीकी सेवाएं और अन्य बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य नगर नियोजक कश्मीर इफ्तिखार अहमद हकीम और वरिष्ठ प्रबंधक डब्ल्यूआरआई-इंडिया सूर्य प्रकाश के बीच प्रमुख सचिव एचएंडयूडीडी धीरज गुप्ता की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्रमुख सचिव ने कहा कि कश्मीर में नगर नियोजन विकास की दिशा में यह बेहद महत्वपूर्ण शुरुआत है।
विज्ञापन
धीरज गुप्ता ने कहा संरचनात्मक शहरी नियोजन के लिए काम शुरू कर दिया गया है और इसे सख्ती से आगे बढ़ाया जाएगा। श्रीनगर में रिंग-रोड जैसी परियोजनाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में नई टाउनशिप की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर अबू हुरैरा समेत तीन आतंकी ढेर