{"_id":"64f067265864d8a6b004ce83","slug":"agniveer-bharti-in-jammu-kashmir-agniveer-recruitment-rally-to-held-in-akhnoor-jammu-from-21st-november-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Bharti: देश की रक्षा का है जनून तो हो जाएं तैयार, अखनूर में 21 नवंबर से भर्ती रैली, ये दस्तावेज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Bharti: देश की रक्षा का है जनून तो हो जाएं तैयार, अखनूर में 21 नवंबर से भर्ती रैली, ये दस्तावेज जरूरी
Thu, 31 Aug 2023 04:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 31 Aug 2023 04:08 PM IST
सार
अग्निवीर भर्ती रैली 21 नवंबर से 2 दिसंबर 2023 तक चलेगी। उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर यह एडमिट कार्ड होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई कि वे अपने साथ फर्जी एडमिट कार्ड न लेकर जाएं।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment (File)
- फोटो : सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के अखनूर में अग्निवीरों की होने वाली भर्ती में शामिल उम्मीदवार 7 नवंबर से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती रैली 21 नवंबर से 2 दिसंबर 2023 तक चलेगी। सेना की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर यह एडमिट कार्ड होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई कि वे अपने साथ फर्जी एडमिट कार्ड न लेकर जाएं। ऐसा होने पर उसी समय उम्मीदवारी स्थगित कर दी जाएगी। साथ ही इन उम्मीदवारों को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार अपने साथ कंप्यूटराइज्ड एडमिट कार्ड लेकर पहुंचे। जिस पर उनकी भर्ती की तिथि होगी और बारकोड की लाइन को फोल्ड न करें। यह एडमिट कार्ड रजिस्टर ईमेल आईडी से डाउनलोड किए जा सकेंगे। सुबह 4 बजे से उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा और 7 बजे के बाद नहीं मिलेगा। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज भी रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
सेना की भर्ती विंग ने साफ कहा है कि भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से होगी। इसके लिए किसी तरह के दलाल के झांसे में न आएं। न ही इसके लिए किसी को रिश्वत दें। पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड भर्ती होगी और इसमें किसी तरह की धांधली की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
ये दस्तावेज होना आवश्यक
एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को मूल निवास प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं कक्षा का प्रमाणपत्र, स्कूल का चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस का चरित्र प्रमाण पत्र, सरंपच का चरित्र प्रमाण पत्र, सरंपच का अनापत्ति प्रमाण पत्र, नोटरी से प्रमाणित शपथ पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।