फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitation

नदी नालों से रेत, बजरी और पत्थर निकालने पर रोक से लोगों में रोष

विज्ञापन
agitation
बाड़ी ब्राह्मणा। नदी नालों से रेत बजरी निकाले जाने से परमंडल ब्लाक के लोगों में काफी रोष है। दयोन के सरपंच मोहम्मद रशीद ने बताया कि प्रशासन ने इस पर रोक लगाए जाने से दिहाड़ी मजदूरों और श्रमिक वर्ग की परेशानी बढ़ गई है। यह लोग रेत, बजरी निकालकर बेचते हैं और उससे उनके घर का खर्च चलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पहले जो सामग्री हम घर से मंगा लेेते थे, अब उसके लिए दूर दराज के क्षेत्र से मंगवाना पड़ रहा है। इससे लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इलाके में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं वह सभी प्रशासन के इस फैसले से जूझ रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों में घर की मरम्मत को लेकर परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग ट्रैक्टर आदि चलाकर आजीविका कमाते हैं, उन्हें भी रोजी रोटी से वंचित रहना पड़ रहा है। इस मौके पर सरपंच परमंडल उत्तर वाहिनी और मंडाल के सरपंच ने कहा कि प्रशासन को अपने इस फैसले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए आम लोगों को इस समस्या से निजात दिलानी चाहिए। वहीं खनन विभाग द्वारा रेत बजरी और पत्थर पर रोक लगाए जाने का मुख्य कारण अवैध खनन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed