फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitation

जीएमसी की इमरजेंसी में तीमारदार-डाक्टरों में झड़प

विज्ञापन
agitation
जी एम सी मे मरीज के साथ .. एमरजेनसी के बाहर खङे ... तीमारदार
जम्मू। जीएमसी की ओल्ड इमरजेंसी में शनिवार की शाम एक मरीज को मेडिकिट लगाते समय कई बार प्रिक देने पर तीमारदार भड़क गए। उन्होंने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर उनकी डॉक्टरों से कहासुनी हो गई। डॉक्टरों ने भी तीमारदारों द्वारा हाथापाई करने के विरोध में कुछ देर कामकाज ठप कर दिया। पुलिस ने दो तीमारदारों को हिरासत में लिया है। परिवार वालों का आरोप है कि इस घटना के बाद डॉक्टरों ने उनके मरीज को इमरजेंसी के बाहर कर दिया। देर रात तक मरीज नई इमरजेंसी ब्लाक के बाहर ही था। अस्पताल के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने में लगे थे।
विज्ञापन

बलराज निवासी अथोली पाडर ने बताया कि वह पिता भीमसेन (80) को लेकर शनिवार शाम छह बजे जीएमसी पहुंचे। सीढ़ियों से गिर जाने से सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें पाडर से किश्तवाड़ एयरलिफ्ट किया गया था, जिसके बाद वे एंबुलेंस से जीएमसी पहुंचे, लेकिन जीएमसी की इमरजेंसी में भीमसेन को मेडिकिट लगाते समय कई बार प्रिक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिक देने वाला चिकित्सा कर्मी प्रशिक्षित नहीं था, इसकी शिकायत जब डॉक्टर से की गई तो वे भड़क गए और उनके तीमारदारों को पुलिस हिरासत में देने के साथ उनके मरीज को इमरजेंसी के बाहर निकाल दिया। उनके मरीज का सैंपल भी नहीं लिया गया और बिना कंबल इमरजेंसी के बाहर ठंड में घंटों मरीज को स्ट्रेचर पर पड़े रहना पड़ा। तीमारदार सत्यबामा ने कहा कि डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उल्टा उनके साथ आए शक्तिराज और सतीश कुमार को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, डॉक्टरों का आरोप था कि तीमारदारों ने महिला डॉक्टर सहित अन्य से अभद्र व्यवहार और हाथापाई की। तीमारदार कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज को सभी उचित चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही थीं, लेकिन तीमारदारों ने डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने कुछ देर इमरजेंसी में कामकाज ठप रखा। बताया जाता है कि देर रात को तीमारदार अपने मरीज को लेकर कहीं चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed