फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

गांव डेरा गंडारा के लोगों ने रिंग रोड का निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
agitaion
विजयपुर। गांव डेरा गंडोरा के लोगों ने शुक्रवार को गांव के निकट बन रही रिंग रोड का निर्माण कार्य रोक दिया। लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम लोगों को जमीन का पूरा मुआवजा नहीं मिला है। इस कारण हम लोगों ने काम रुकवाया है। सरकार जबरदस्ती कर रही है। थाना प्रभारी एसडीपीओ लव करण तनेजा के नेतृत्व में एसएचओ ओम प्रकाश ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इनमें रानो देवी, सेन दास, देव राज, किशोर कुमार सैन दास, हंस राज शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम विनय शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने रिंग रोड पर चल रहे काम को रोका। इनकी मांग थी कि हम लोगों को पूरा मुआवजा नहीं दिया गया। उसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया। राजस्व रिकार्ड चेक करने के बाद ही पता चलेगा कि इन लोगों को मुआवजा दिया गया है या नहीं, जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed