फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट का राजपूत सभा ने किया विरोध

विज्ञापन
agitaion
गुडा सलाथिया में प्रदर्शन करते लोग।
सांबा। राजपूत सभा की ओर से रविवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश में विधानसभा सीट बढ़ाने के लिए बनाए गए परिसीमन आयोग की तरफ से जारी की गई ड्रॉफ्ट रिपोर्ट का विरोध किया गया। अमर क्षत्रीय राजपूत सभा के जिला प्रधान कैप्टन इंदर सिंह ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट सही नहीं है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि जिले के साथ आए घगवाल व राजपुरा पहले हीरानगर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा थे। वह 30 वर्ष तक आरक्षित रहे। अब राजपुरा को रामगढ़ के साथ जोड़ा गया है फिर से वह लोग आरक्षित सीट में ही रहेंगे। ऐसे में उन लोगों का क्या दोष है। उन्होंने कहा की परिसीमन आयोग के सदस्यों ने लोगों से विचार विमर्श नहीं किया। यही कारण है कि गलत ढंग से रिपोर्ट बनाई गई है। उनका कहना था कि बसंतर तक सांबा विधानसभा सीट बनाई जाती तो अच्छा था अब सब कुछ ही गलत ढंग से किया गया है। आम लोग आयोग की रिपोर्ट से खफा हैं। आयोग को चाहिए कि लोगों के हितों को देखते हुए इसमें बदलाव करे। राजपुरा को सांबा के साथ ही रखा जाए।
विज्ञापन

गुड़ा सलाथिया को सांबा से जोड़ने का विरोध
विजयपुर। क्षेत्र के गुड़ा सलाथिया के लोगों ने रविवार को परिसीमन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परिसीमन आयोग हमारे गुड़ा सलाथिया को सांबा विधानसभा क्षेत्र के साथ जोड़ने की बात कर रहा है, जिसे सहन नहीं करेंगे। क्योंकि 20 साल और उससे पिछली विधानसभा में भी गुड़ा सलाथिया सांबा विधानसभा से बाहर रहा है। आज परिसीमन आयोग को क्या मजबूरी बन गई जो गुड़ा सलाथिया को सांबा के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर गुड़ा सलाथिया को सांबा से जोड़ा गया तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होगा और विधानसभा चुनाव में बहिष्कार किया जाएगा। समाजसेवी पंकज सलाथिया ने मांग की कि गुड़ा सलाथिया गांव को विजयपुर विधानसभा में ही रखा जाए। क्योंकि अगर सांबा में इसको जोड़ा जाता है तो क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रदर्शन में सरपंच जतिंदर सिंह सलाथिया, पंच सुरजीत सिंह, शेखर सलाथिया, देवेंद्र सिंह, पंकज सलाथिया, जगजीत सिंह, किशोर सिंह, निलंबर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
अखनूर विस सीट सुरक्षित रखने पर जताई खुशी
अखनूर। कबीर मंदिर में कबीर सभा की तरफ से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परिसीमन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने के लिए उपस्थित सदस्यों ने खुशी जताई।
कार्यक्रम का आयोजन सभा के प्रधान राम सराण की अगुवाई में किया गया। इसमें भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव देवराज भगत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि अखनूर विधानसभा करीब 55 साल के बाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लोगों को समाज के उत्थान का मौका मिलेगा और विधानसभा में अनुसूचित जाति समाज के लिए प्रतिनिधि मिलेगा, जो कई साल से उपेक्षित थे। भाजपा लोगों को विकास और न्याय दिलाने के लिए अग्रणी रहती है। भाजपा समाज के हर समुदाय को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के हर हिस्से में विकास किए जा रहे हैं। हर समुदाय को अपना हक मिल रहा है। इस अवसर पर राम दास, चुनीलाल, शांति सारूप, सातपाल आदि मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिसीमन आयोग के खिलाफ उठाई आवाज
सांबा। रामगढ़ के सीमावर्ती गांव पलोटा में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेता सुरेंद्र अत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों को परिसीमन आयोग के खिलाफ रोष जताया, जो रामगढ़ को नई विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिया है।

इसमें कुछ क्षेत्र राजपुरा ब्लॉक के भी हैं। इसके साथ जोड़े गए क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उनका कहना कि भाजपा ने अपने फायदे के लिए यह क्षेत्र बनाए है। ताकि आने वाले समय में उनको फायदा मिल सके। सुरेंद्र अत्री ने कांग्रेस की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें कहा आओ चलें कांग्रेस के साथ मिलकर बदलें प्रदेश के हालात। बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता संदीप शर्मा, शाम पाल, राम लाल, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed