{"_id":"62239ea5ecc9fd670118e885","slug":"agitaion-samba-news-jmu2551282122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के निर्माण को लेकर पुरमंडल में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के निर्माण को लेकर पुरमंडल में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत कटवालता में कॉलेज के चल रहे निर्माण को लेकर पुरमंडल बस अड्डे पर शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। पंचायत के नुमाइंदों के साथ गणमान्य लोगों ने इसमें भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से पुरमंडल कॉलेज को कटवालता पंचायत में बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में सरकार द्वारा पुरमंडल में कॉलेज बनाने का आदेश जारी कर दिया था। जगह मुहैया कराने के आदेश भी दे दिए। इस मौके पर सेवानिवृत्त हेड मास्टर गोविंद राम ने बताया कि सरकार के इस फैसले का उन्होंने स्वागत किया और पुरमंडल में ही खाली जगह को भी चिह्नित कराया गया, लेकिन जैसे वक्त गुजरता गया तो कॉलेज का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब 4 साल बाद उसी कॉलेज को कटवालता पंचायत के गांव मंडल में बनाया जा रहा है। इसको लेकर उनमें रोष है। उसी संदर्भ में वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुरमंडल एक केंद्रित जगह है, जिससे पहाड़ों से दूरदराज के लोगों के लिए आसानी हो जाती है। वहां पर आकर अपनी पढ़ाई को आसान बना पाएंगे, लेकिन प्रशासन की मिलीभगत के साथ पुरमंडल कॉलेज को कटवालता पंचायत में ले जाया गया है। वहां उसका समान कार्य चल रहा है, जिसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि अगर जल्द से जल्द इस निर्माण कार्य को बंद नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन और भी ज्यादा हो जाएगा और जब तक प्रशासन के इस फैसले को वापस नहीं लेता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।