फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

मार्ग पर जलभराव व पेयजल समस्या पर एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
agitaion
घगवाल। पंचयात सुराडा व रतवाना के मार्ग पर जलभराव व पेयजल की समस्या के लिए बुधवार को लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग वर्षों से रई से सुंब गोराण मार्ग पर जलभराव की समस्या से परेशान हैं। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग पर भी आरोप लगाया कि विभाग नल तो क्या टैंकर से भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इसके चलते लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन

सरपंच जसबीर सिंह ने कहा कि मार्ग पर जलभराव के चलते सड़क पर दोपहिया वाहन चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा ने कहा कि लंबे समय से यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जलभराव से गहरे गड्ढे बन जाते हैं। इनमें अक्सर दोपहिया वाहन फंसकर गिरते रहते हैं। एसडीएम घगवाल रामकेश शर्मा ने इस बात पर संज्ञान लेते हुए पीएचई एक्सईएन और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान करने को कहा। दोनों विभागों के एक्सईएन ने लोगों को आश्वासन दिया कि 10 दिन के अंदर पानी और सड़क की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed