फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

शिवसेना ने की जेके जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग

विज्ञापन
agitaion
बाड़ी ब्राह्मणा। शिवसेना जेके के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाड़ी ब्राह्मणा में जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू वासियों को कश्मीर की वजह से बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जब कभी रोजगार की बात की जाती है तो कश्मीर को ही वरीयता दी जाती है। इससे जम्मू संभाग पिछड़ कर रह जाता है। इससे हमारे नौजवान काफी मायूस हैं। इसलिए जम्मू को अलग राज्य बनाया जाना चाहिए। इससे जम्मू वासियों के साथ भेदभाव नहीं होगा और जो भी रोजगार मिले उन्हें संपूर्ण तरीके से जम्मू वासियों का फायदा होगा। हम सरकार से अपील करते हैं कि जम्मू को अलग राज्य बनाया जाए। प्रदर्शन में महासचिव राज सिंह, उपाध्यक्ष राजू सलारिया और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed