फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

महंगाई पर अंकुश लगाए केंद्र सरकार

विज्ञापन
agitaion
सांबा। दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई को लेकर शिवसेना बाला ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने आज केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो शिवसेना बढ़ा आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन

शुक्र्रवार को प्रेसवार्ता में जिला प्रधान नीलम सिंह ने कहा खाद्य सामग्री व पेट्रोल डीजल के दाम 70 वर्ष में पहली बार बढ़े हैं, लेकिन केंद्र सरकार का इन मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं है। इसके चलते गरीबों में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी रोष है। नीलम सिंह ने कहा कि गरीब तो भूखा मरने की कगार पर है। एक तरफ तो खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन कारखानों में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी नहीं बढ़ाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्र सरकार शीघ्र महंगाई पर काबू पाकर कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों की दिहाड़ी एक हजार रुपये करे। अन्यथा शिव सेना बढ़ा आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में सलाहकार कमल भट्टी व विजय मान्यल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed