{"_id":"6011bc408ebc3e33ae54974d","slug":"agitaion-samba-news-jmu227823817","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किले पर हुए बवाल में हो कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किले पर हुए बवाल में हो कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। दिल्ली में लाल किले पर गणतंत्र दिवस पर बवाल किया गया। कुछ दंगाइयों ने तिरंगे का अपमान कि या। विभिन्न वर्ग के लोगों ने इसकी निंदा की है। ऐसे लोगों को को कड़ी सजा देने की मांग उठाई है। शिवसेना भारत के जम्मू-कश्मीर प्रमुख राधे-राधे की टीम की ओर से उन दंगाइयों को कड़ी सजा देने की मांग की है। जिन्होंने के तिरंगे का अपमान किया है। भारत में गुरु गोबिंद सिंह और 10 गुरुओं ने यहां जन्म लिया। उसी भारत की भूमि में इतने बड़े-बड़े वीर योद्धा हुए हैं। मुट्ठी भर लोगों ने देश में शरमसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। इसकी वह निंदा करते हैं। किसान नरेंद्र, मोहन, बलदेव राज आदि ने दंगाई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दंगाइयों ने किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
------------
शरारती तत्वों के तिरंगे का अपमान कर झंडा फहराने की निंदा की
मीरां साहिब। किसान तहरीक संगठन के प्रदेश प्रधान कामरेड किशोर शर्मा ने मीरां साहिब में प्रेसवार्ता कर दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले में शरारती तत्वों द्वारा तिरंगे का अपमान कर झंडा फहराने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे लोगों के साथ नहीं है, जो किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को नाकामयाब करने पर लगे हैं। इस मौके पर किसान नेता बाबा राम, तिलक राज, सनी कुमार आदि भी उपस्थित थे। संवाद
------------
दिल्ली में किसानों की रैली के दौरान विरोध शर्मनाक
विजयपुर। किसान सेवा संघ इकाई के प्रधान रवींद्र सिंह की देखरेख में बुधवार को बैठक हुई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की तरफ से जो रैली निकाली गई उसमें विरोध प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। उसका हम विरोध करते हैं। क्योंकि यह शर्मनाक घटना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसमें कुछ ऐसे देश विरोधी तत्व थे जिन्होंने रैली में खलल डाला और देश का अपमान किया। क्योंकि एक तरफ हमारा हिंदुस्तान राष्ट्रीय पर्व मना रहा था और दूसरी तरफ यह शरारती तत्व हमारे गौरव को कम कर रहा था। इससे लगता है कि यह विपक्षी पार्टियों की राजनीतिक चाल है। उन्होंने मांग की कि जो किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे वह अपना एजेंडा साफ करें। यह घटना निंदनीय है। इस मौके पर किसान सेवा संघ के संचालक इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।