फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

डंपर-टिप्पर मालिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
सांबा में रेत बजरी को शुरूं नही किए जाने पर नराज टिप्पर व डंपर मालिको ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्र? - फोटो : SAMBA
सांबा। जिले में एक वर्ष से खनन पर प्रतिबंध है। इस पर डंपर-टिप्पर मालिकों का कहना है कि वे भूखे मरने की कगार पर हैं। इसको लेकर डंपर-टिप्पर मालिकों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर मांग की कि सांबा में खनन चालू किया जाए। हालांकि सांबा में खनन का टेंडर भी हो चुका है, लेकिन आज तक खनन शुरू नहीं किया गया है। इसको लेकर टिप्पर-डंपर मालिकों में रोष है।
विज्ञापन

डंपर-टिप्पर मालिकों ने कहा कि सांबा में खनन पर प्रतिबंध होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन कोरोना के कारण घरों में खड़े हैं। इतना ही नहीं वे अपनी जेब से वाहन की किश्तें भरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले सांबा में रॉयल्टी का टेंडर हो चुका है, लेकिन आज तक खनन शुरू नहीं किया गया है। उनके वाहन चालक को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सांबा में खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था और फिर कोरोना महामारी शुरू हो गई। उन्होंने जिला उपायुक्त से खनन शुरू करने की मांग की ताकि वे अपने काम को फिर से शुरू कर सकें और परिवार का पालन पोषण कर सकें।
विज्ञापन

-----
क्या कहते है अधिकारी
इस संदर्भ में जिला खनन अधिकारी का कहना है कि नीलामी की प्रक्रिया पूरी तरह से हो चुकी है, लेकिन आज तक पर्यावरणीय मंजूरी लंबित है, जैसे ही मंजूरी मिलेगी, खनन शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विशाल डोगरा, खनन अधिकारी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed