फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
सांबा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदशर्न करते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। देश में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के पहले भाजपा ने अच्छे दिन लाने का लोगों से वादा किया। अब आहिस्ता-आहिस्ता लोगों को परेशान किया जा रहा है। सरकार की नीतियां देश के लोगों के खिलाफ हैं। आज किसान, व्यापारी परेशान हैं, हर ओर लोग चिंता में हैं। रही सही कसर सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा कर निकाल दी है। प्रदर्शन में विनोद कुमार, बबल गुप्ता, तीरथ भगत, स्वर्ण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

---------------
डीजल-पेट्रोल महंगा होने से किसान और मध्यवर्गीय परेशान
विपक्ष में रहकर शोर मचाने वालों को अब सत्ता में रहते क्यों नहीं दिख रही महंगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। देश में 24 दिन से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस आग बबूला हो गई है। नगर निगम के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस नेता सतीश शर्मा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि वह हर मोर्चे पर विफल हो गई है। उसी का नतीजा है कि आज पेट्रोलियम उत्पाद के भाव आसमान छू रहे हैं। अगर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट और सीधी होती तो आज कीमतें कंट्रोल में होतीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से तेल की कीमतें बढ़ रही हैं उससे आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 100 रुपये भी पार कर जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। सतीश शर्मा ने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों से किसान गरीब और मध्यवर्गीय काफी परेशान है। 2014 में जब यूपीए सरकार के समय तेल की कीमतें बढ़ी थीं तो आज के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के साथ कई भाजपा नेता साइकिल और सिलिंडर लेकर प्रदर्शन करते थे। आज जब यह सत्ता में हैं तो इनको महंगाई नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed