फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

खनन बंद न हुआ तो सड़क पर उतरेंगे

विज्ञापन
agitaion
सांबा। जिले के ब्लॉक नड के अंतर्गत आने वाली पंचायत मनानु के शाह ब्लोड क्षेत्र में स्थित रुई और नड नाले से खनन के टेंडर पर प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाने को लेकर नड ब्लॉक की प्रत्येक पंचायत में बैठकों का दौर जारी है। लोग जिला प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसी संदर्भ में रविवार को मनानु पंचायत के शाह बलोड गांव में बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक में नड ब्लॉक की सभी पंचायतों के पंच सरपंच सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसमें सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि अगर प्रशासन ने खनन के टेंडर को रद्द नहीं किया तो लोग उग्र प्रदर्शन कर उक्त नालों से खनन नहीं होने देंगे। हालांकि अभी स्थानीय लोग प्रशासन को शांतिपूर्ण ढंग से समझा रहे हैं, अगर प्रशासन नहीं माना तो लोग सड़क पर उतरने से भी नहीं हिचकेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने नड ब्लाक की अनदेखी की तो ग्रामीण सड़कों पर आ जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में सरपंच सुनील चौधरी, बीडीसी चेयरमैन देवराज, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह, डिग्गी, गिरधारी लाल व विंदू देवी आदि भी मौजूद रहे।
----
सरपंच सुनील चौधरी ने बताया कि इन नालों के पास कई गांव बसे हैं। कुछ वर्ष पूर्व भी इन नालों से खनन किया गया था, जिससे पानी का स्तर गिर गया। जो पानी जमीन के नीचे 10 फुट पर मिलता था वो 100 फुट पर चला गया। लोगों ने उस समय भी प्रशासन से खनन बंद कराया था। वहीं नड के चेयरमैन देवराज ने बताया कि उक्त नालों से खनन का टेंडर रद्द करने की मांग का ज्ञापन वह सांबा दौरे पर आए उपराज्यपाल को भी सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed