{"_id":"634721bf1b79aa2f1b5fe087","slug":"agitaion-rspura-news-jmu27005022","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
आरएस पुरा तहसीलदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के लोग व शहीद दविंद?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेत्री व एडवोकेट निशा कुमारी के साथ बुधवार को तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे अधिकारियों को जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाए।
उन्होंने चेकहा कि अगर जल्द जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तरफ से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी पार्क से शहीद डीएसपी देवेंद्र शर्मा चौक तक रोष रैली निकाली। उसके उपरांत उप जिला प्रशासन के खिलाफ मुख्य सड़क पर धरना दिया।
इस मौके पर जिला ग्रामीण प्रधान एडवोकेट सरदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि गत दिवस उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एडवोकेट निशा कुमारी पंचायत मलिकपुर की समस्या को लेकर तहसीलदार के कार्यालय में गईं। इस दौरान तहसीलदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, वहीं पुलिस को बुलाकर उन्हें हिरासत में भी रखा गया। जो अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए नियुक्त किए गए हैं वह आम लोगों के साथ गलत रवैया अपना रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जएगा।
विज्ञापन
निशा कुमारी ने कहा कि मंगलवार को पंचायत मलिकपुर के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल की समस्या को लेकर जैसे ही तहसीलदार कार्यालय पहुंची तो तहसीलदार ने उनकी बात को अनदेखा किया और उनके साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। तहसीलदार ने पुलिस बुलाई और उन्हें चार घंटे तक हिरासत में रखा गया। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी लोगों की बात नहीं सुनते उन्हें ऐसी जिम्मेदार कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं।
-------
मंगलवार को तहसील कोर्ट में मामलों की सुनवाई चल रही थी। निशा भगत को बाद में आने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं माना, और पुलिस को बुलाना पड़ा।
-शुब अहमद शाद, तहसीलदार