{"_id":"629e52fdb7acb20bd17e1427","slug":"agitaion-rspura-news-jmu261379523","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मगोवाली ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में किया विरोध- प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मगोवाली ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में किया विरोध- प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव मग्गोवली में सरकारी तालाब व शिशु समाधि की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में सोमवार को सीमावर्ती गांव मोगावाली के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वो सड़कों पर उतरेंगे। विरोध जता रहे ग्रामीणों ने एसडीएम राम लाल शर्मा को भी अवगत कराया। गांव की पंचायत के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह लक्की, रछपाल सिंह, पंच फूमन सिंह ने बताया कि गांव में कई वर्षों से पुराना तालाब व शिशु समाधि की भूमि है, पर गांव के ही कुछ लोग इस पर कब्जा कर रहे हैं। गांव के ग्रामीणों ने इसके लिए कई बार तहसीलदार व पहले भी स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया है, पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कुछ लोग लगातार इस पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से आग्रह करते हुए इस पर कार्रवाई करने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
एसडीएम राम लाल शर्मा ने ग्रामीणों को शांत करते हुए उनको आश्वस्त किया कि कोई भी गैरकानूनी काम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वो मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर जाएंगे और मौके फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।