{"_id":"6255d8e7552c1c0814310876","slug":"agitaion-rspura-news-jmu25767474","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के किनारे ठीक न होने से किसानों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के किनारे ठीक न होने से किसानों में उबाल
विज्ञापन
नहर किनारा जो टूटा हुआ है जिसको लेकर नायब सरपंच चोरली के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चोरली कोठे में नहर के किनारे ठीक न होने पर मंगलवार को किसान उबल पड़े। उन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मांग की कि जल्दी से जल्दी टूटी नहर को दुरुस्त किया जाए। अन्यथा की स्थिति में सिंचाई विभाग सब डिवीजन कार्यालय का घेराव करते हुए ताला जड़ देंगे।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान रणजीत सिंह चाढ़क ने कहा कि कई वर्ष से नहर के किनारे टूटे पड़े हैं। यहां के विशेष समुदाय के लोग नहर में मवेशी घुसा देते हैं, जिसकी वजह से नहर के दोनों किनारे टूट गए हैं। आते जाते लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। हमने कई बार विभाग से मांग की कि नहर को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों की जान बच सके, लेकिन सिंचाई विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। हमारी मांग है कि जल्दी से जल्दी इस नहर को दुरुस्त किए जाए।
संजीव सिंह ने कहा कि सड़क की तरफ से टूटी हुई नहर हादसों को न्योता दे रही है। कोई न कोई दो पहिया वाहन चालक इसमें गिरकर जख्मी होता रहता है। इसे ठीक नहीं किया गया तो बहुत जल्दी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।