फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

विजली की पुरानी तारो को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
मीरां साहिब। गांव मरालिया में समाजसेवी ज्योति शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में बिजली की आपूर्ति के लिए पुरानी तारों को लेकर सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई वर्ष पहले लगाई तारें जर्जर हो चुकी हैं। इनके आए दिन टूटने पर लोगों को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल रही है। इसके चलते गर्मी बढ़ने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अजय कुमार ने कहा कि यही नहीं लोगों के घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार लगी होने पर दुर्घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी कर लोगों के घरों के ऊपर से लाइन की तारें लगी होने पर संबंधित विभाग को चाहिए कि सुरक्षा के लिए ऐसे स्थानों पर जाला लगाए। यहां लोगों के मकान बने हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर लोगों में शामिल शशि कुमार, चेतन भगत, राकेश ने कहा कि अगर पुरानी तारों को नहीं बदला गया तो आने वाले दिनों में मीरां साहिब में विरोध-प्रदर्शन कर आरएस पुरा-जम्मू सड़क मार्ग बंद किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन व बिजली विभाग जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed