फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

ट्यूबेल खराब होने के कारण किसानों का प्रर्दशन

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा। गांव जिंदड मेहलू में सिंचाई के लिए लगाया ट्यूबवेल खराब होने के कारण किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। मंगलवार को किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने ट्यूबवेल को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर देहाती सेवा संस्था के प्रधान गारा राम मोटन कहा कि फसल की सिंचाई के लिए लगा ट्यूबवेल खराब होने पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही, जिससे फसलें सूख रही हैं। इस ट्यूबवेल से गांव जिंदड मेंहलू, नॉनके चक, राठाना, कुतम निजाम के किसानों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया कर्मचारी भी यहां नहीं पहुंचता। जिस कारण ट्यूबवेल का रखरखाव सही तरीके से न होने के कारण काफी खस्ता बनी हुई है। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में जानकारी देते हुए गुहार लगाई गई है कि ट्यूबवेल को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, लेकिन बावजूद इसके सिंचाई विभाग द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की राशि खर्च करके ट्यूबवेल लगाया गया, लेकिन इस ट्यूबवेल के खराब होने के कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

किसान रवि कुमार ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात कर रही है, वहीं सिंचाई के लिए स्थापित किए गए साधन ठप पड़े हैं। सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द ट्यूबवेल को ठीक किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। प्रदर्शन में रतन लाल, श्याम लाल, अकाश कुमार सहित अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed