{"_id":"62128c17ad27d6387f313189","slug":"agitaion-rspura-news-jmu254244035","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल वाटर टैंक को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल वाटर टैंक को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव दबलैड़ में जलशक्ति विभाग की ओर से बनाए गए वाटर टैंक की हालत जर्जर होने पर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस समस्या को लेकर रविवार को गांव के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सरपंच सरदार हजारा सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए इस टैंक को गिरा कर नए टैंक के निर्माण की मांग की। सरपंच ने कहा कि गांव में पानी आपूर्ति करने के लिए बनाया गया यह टैंक सीमेंट झड़ने के बाद प्रयोग में लाया गया। सरिया भी बाहर आ चुका है। ऐसे में यह टैंक कभी भी गिरकर बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है। इससे गांव वासियों सहित अन्य लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरपंच ने कहा कि इस वाटर टैंक के आसपास स्कूल व लोगों के घर भी हैं। ऐसे में अगर यह टैंक गिरता है, तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। विरोध जता रहे ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग वह प्रशासन से मांग की कि इस पूरा वाटर टैंक को डिस्मेंटल कर इसकी जगह नया टैंक बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो पूरा गांव इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगा।
सरपंच हजारा सिंह ने बताया कि उन्होंने इस इस समस्या को लेकर पिछले दिनों आरएस पुरा में पहुंचे जिलाधीश के समक्ष भी समस्या उठाई। इसके बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन भी एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। समस्या को जानते हुए भी नजरअंदाज किया जा रहा है। इस दौरान काफी ग्रामीणों भी मौजूद थे।