फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

विवाहिता काजल कुमारी मायके पक्ष के लोगो ने विरोध- प्रर्दशन किया

विज्ञापन
agitaion
मीरां साहिव कस्वे में मुख्या चौक में काजल के मायके पक्ष के लोग विरोध- प्रर्दशन करते हूए - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। क्षेत्र के गांव दरसोपुर में विवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मामले में मायके पक्ष के लोग सोमवार को एक बार फिर सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने मीरां साहिब चौक में प्रदर्शन कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

काजल के पिता तिलक राज सहित अन्य परिजनों व ग्रामीणों ने कहा कि मीरां साहिब थाने में नियुक्त मुंशी लड़के के परिजनों के साथ मिला है। शनिवार को जिस समय थाने में पहुंचे तो काजल के पति को कंबल देकर मुंशी के कमरे में बिठाया गया था। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस की ओर से सही कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती की जा रही है। उन्होंने पुलिस द्वारा सच्चाई उजागर कर कार्रवाई करने के साथ संबंधित थाने के मुंशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक घंटे तक सड़क मार्ग बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में मीरां साहिब थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा ने विरोध-प्रर्दशन कर रहे लोगों से कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। मुंशी के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप सही नहीं है। अगर कोई इस तरह की बात सामने आती है तो कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। बाद में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क मार्ग को खोला और यातायात सेवा को बहाल किया। इस दौरान गांव वन सुल्तान पंचायत के प्रतिनिधियों सहित कई ग्रामीण व काजल कुमार के सगे- संबंधी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि मायके वालों का कहना था कि उनकी बेटी के ससुराल वाले अक्सर दहेज को लेकर उनकी बेटी को तंग करते थे और शुक्रवार रात्रि को उन्होंने उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed