फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

उपायुक्त के न मिलने से किसान उत्तेजित

विज्ञापन
agitaion
किसान बिरोध प्रदर्शन करते हुए।
अरनिया। उपायुक्त अंशुल गर्ग के दौरे के दौरान कुछ किसान उत्तेजित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि डीसी आए तो थे किसानों की समस्याएं सुनने, बारिश बर्बाद हुई उनकी फसल का जायजा लेेने, लेकिन वे कुछ ही किसानों से मिलकर वापस हो गए। इस मामले को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सोनू पंडित व किसान कमल कुमार आदि की अध्यक्षता में किए गए इस प्रदर्शन में उपायुक्त और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान कमल कुमार ने किा उपायुक्त के दौरे का पता चलते ही हम किसान अरनिया स्थित त्रेवा मोड़ पर उनका इंतजार कर रहे थे। मगर जब वो यहां पहुंचे तो बिना रुके और आगे निकल गए। कहा कि अरनिया के नेता भी हमें नजर नहीं आए। भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान सोनू पंडित का कहना है कि जब किसानों के साथ मिलना ही नहीं था, बात भी नहीं करनी थी, तबाह हुई फसल का हाल भी नहीं जानना था, तो दौरा क्यों किया। यह तो हम किसानों के साथ मजाक है। हम इस दौरे का पूर्णता बहिष्कार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed