फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

नहरी पानी ना मिलने पर किसानों का सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्रों में नहरी पानी की आपूर्ति न होने पर किसानों ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव हरिपुर में दर्जनों गांवों के किसान मंगलवार को एकत्रित हुए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल पंच प्रवीण सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह, नायब सरपंच रवि सिंह, पंच रंजीत सिंह आदि ने कहा कि नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी न आने के कारण किसान धान की फसल नहीं लगा पा रहे हैं। लगाई गई फसल तथा पशुओं का चारा सूख चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि पांच जुलाई को नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा, लेकिन पानी नहीं छोड़ा गया। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि अधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया गया है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पानी को लेकर किसानों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान फिर से विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे और जम्मू आरएस पुरा मार्ग अवरुद्ध कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए सिंचाई विभाग व सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

आल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
आरएस पुरा। आल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस के चेयरमैन व पूर्व मंत्री चौ. गारू राम के नेतृत्व में किसान वर्ग के लोगों की दिक्कतों को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन करने के साथ एसडीएम रामलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन पूर्व मंत्री के नेतृत्व में पुराने पिंड से विरोध-प्रदर्शन आरंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. गारू राम ने कहा कि इस समय धान की रोपाई करने का समय होने पर किसानों को नहरी, ट्यूबवेल का पानी व बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। दूसरी ओर पेट्रोलियम पदार्थों में की जा रही बढ़ोतरी को कम करने के बजाय हर दिन बढ़ोतरी की जा रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर रही, जिससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को इस महंगाई के दौर में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त जवानों को कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। किसानों के खेतीबाड़ी के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले वाहनों पर लगाया जाने वाला टैक्स माफ करने की मांग की।
पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर दस दिन के भीतर किसानों की दिक्कतों का समाधान नहीं किया गया तो आल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस की ओर से तहसील स्तर पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों की गलत नीतियां जिम्मेदार होगी। एसडीएम रामलल शर्मा ने ज्ञापन पत्र प्राप्त करने पर कहा कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि 15 जुलाई के बाद आरएस पुरा में सुचारु रूप से बिजली बहाल किए जाने के लिए बिजली विभाग की ओर से समय मांगा है। उम्मीद जताई कि बिजली का संकट शीघ्र खत्म होगा।
प्रदर्शन में ब्लॉक प्रधान शाम मेहरा, केवल सिंह, जंग बहादुर मनहास, नथाराम, ललिता शर्मा, हरबंस लाल, कै. कर्णजीत सिंह, रवैल सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व किसान शामिल रहे।

इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए मीठे पानी की छबील लगाई
आरएस पुरा। कस्वे में मिल एरिया के लोगों ने मंगलवार को इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए मीठे पानी की छबील लगाने के साथ बारिश के लिए हवन यज्ञ किया। समाजसेवी रमेश चौधरी की अध्यक्षता में मिल एरिया स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के पास मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को जलपान कराया गया। रमेश चौधरी ने कहा कि इन दिनों पड़ रही गर्मी से लोगों का जीना मुहाल बना है। इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए छबील लगाई गई। उन्होंने कहा कि इस समय बारिश होने पर किसानों सहित सभी वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी। किसान धान की रोपाई कर पाएंगे। बारिश नहीं होने पर किसानों द्वारा लगाई सब्जियों सहित दूसरी फसलें सूख रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान यशपाल, रमेश पप्पा, रमण कुमार अशवनी कुमार सहित कस्बे के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed