{"_id":"60e353618ebc3e91071e3018","slug":"agitaion-rspura-news-jmu23884227","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से भैंस की मौत, लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से भैंस की मौत, लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। बिजली की तार गिरने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि अन्य भैंसें बाल-बाल बच गईं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव कल्याणा स्थित एक गुज्जर समुदाय के कुल्ले के पास से गुजरने रही एलटी लाइन का तार टूट कर भैंस पर गिर गया। भैंस को जोरदार करंट और उसकी मौत हो गई। वहीं लोगों ने पीड़ित हसन मीर अस्थायी निवासी कल्याणा के साथ विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बिजली की तारें इतनी ढीली व कमजोर हैं कि किसी समय हादसा हो सकता है। कई बार विभाग को भी अवगत कराया गया, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि पास में बच्चे व अन्य लोग भी रहते हैं, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उपराज्यपाल से हमारी मांग है कि पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं पीड़ित हसन मीर का कहना है कि हमारा मुख्य व्यवसाय ही भैंसों से जुड़ा है। भैंस मर गई तो मैं अपने परिवार का कैसे पालन पोषण करूंगा। सरकार से मेरी मांग है कि उचित मुआवजा दिलाया जाए।
ग्रामीणों ने किया बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
बिश्नाह। गर्मी आते ही क्षेत्र में बिजली की समस्या लोगों के लिए सिर दर्द बन जाती है। लोगों द्वारा वर्षों से बिजली की समस्या के बारे में प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित कराए जाने के बावजूद उसका हल नहीं निकल पाया है। सोमवार को गांव महमूदपुर में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनके क्षेत्र में बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाए, ताकि लोगों को परेशानियों से निजात मिलेे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। संवाद