{"_id":"6032b5e88ebc3ee92662a6eb","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2297279125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस पुरा के बासमती को जीआई टैग लगाएं केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस पुरा के बासमती को जीआई टैग लगाएं केंद्र सरकार
वासमति चावल की अनदेखी पर विरोध- प्रदर्शन करते हुए जम्मू कशमीर शिवसेना के लोग
- फोटो : RSPURA
Link Copied
मीरां साहिब। गांव जिंदड़मेहलू में रविवार को शिवसेना व डोगरा फ्रंट की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ आरएस पुरा के बासमती चावल की कम कीमत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की बासमती चावल को भी केंद्र सरकार को जीआई टैग लगाना चाहिए। ताकि क्षेत्र के किसानों को उनकी फसल के उचित दाम मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर के केसर को केंद्र सरकार जीआई टैग लगा, विदेशों में भेजा जा रहा है। इससे उनको उनकी केसर का उचित दाम मिल रहा है। लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के चावल की फसल का नहीं। आरएस पुरा का बासमती चावल दुनियाभर में प्रसिद्ध है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है। ना ही उनके उत्पादित चावल विदेशों में एक्सपोर्ट होते हैं। इसके आरएस पुरा की बासमती चावल की बहुत कम कीमत मिलती है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि आरएस पुरा के चावल को भी जीआई टैग लगाएं ताकि उनका चावल भी विदेशों में जाने पर अधिक कीमत मिल सके।
विज्ञापन
प्रदर्शन में दया राम, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र कुमार, करमजीत, शामों देवी, सुदेश कुमारी, पुष्पा देवी सहित काफी संख्या में गांव के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।