{"_id":"5f70d8ff8ebc3e9bcc42bfe5","slug":"agitaion-jammu-news-jmu219587020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर यूनियन ने टोल प्लाजा के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटाडोर यूनियन ने टोल प्लाजा के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन
सरोर टोलपलाजा के खिलाफ प्रदर्शन करते मेटाडोर यूनियन के सदस्य।
विजयपुर। मेटाडोर यूनियन ने रविवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक तरफ जिला प्रशासन कह रहा है कि सांबा वालों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। दूसरी तरफ जब हम मेटाडोर लेकर जाते हैं तो टैक्स लिया जाता है। वापस आने पर भी टैक्स लिया जाता है। जब इस संबंध में टोल प्लाजा वालों से पूछा जाता है तो वह कोई बात नहीं करते।
इस संबंध में हम लोगों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और जिला प्रशासन से भी कई बार बात की, लेकिन आश्वासन ही मिल रहा है। इस कारण हम लोग काफी परेशान हैं। 6 माह से कोरोना के कारण हमने अपनी मेटाडोरें घरों पर खड़ी रखी। अब इन्हें चलाने की अनुमति तो मिली है लेकिन सरोर टोल प्लाजा के कारण हम गाड़ियां नहीं चला रहे हैं, जिस कारण हम लोगों को इस समय रोजी रोटी के लाले पड़ रहे हैं। हमें परिवार का गुजारा कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से और उपायुक्त से मांग की है कि हमारी परेशानी का हल किया जाए। क्योंकि अगर ऐसा ही टोल प्लाजा वाले हमसे टोल टैक्स लेते रहे तो हम गाड़ी नहीं चला सकेंगे। क्योंकि हमारा खर्चा पूरा नहीं होता, जिस कारण हम लोगों को एक बार फिर मेटाडोर घर में ही लगानी पड़ेगी।
प्रदर्शन में यूनियन के योगेश शर्मा, प्रवीन कुमार भगत, दीपक कुमार, टींकू सिंह, रोहित आदि शामिल रहे।