{"_id":"5f3433318ebc3ea9c32694ea","slug":"agitaion-jammu-news-jmu216418782","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड नहीं बनने पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड नहीं बनने पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। पंचायत स्लैड के ग्रामीणों ने बुधवार को पंचायत घर में विरोध प्रदर्शन करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंच प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए उनके राशन कार्ड न बनाने व राशन न देने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों के राशन कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं। इन लोगों को राशन भी नहीं मिल पा रहा है। सरपंच ने कहा कि दो साल राज्य में पंचायत चुनाव हुए तब से लगातार खाद आपूर्ति विभाग के लोगों से उनके गांव के लोगों के राशन कार्ड बनाने के बारे में अवगत कराए जाने के बाद भी ग्रामीणों के राशन कार्ड नहीं बनाए गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन कार्ड न होने के कारण लोगों को राशन भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से निशुल्क राशन भी गांव के कई लोगों को उपलब्ध नहीं हो रहा है। डीलर उनके हिस्से का राशन न आने की बात कह रहे हैं।
सरपंच ने कहा कि एक ओर सरकार कहती है कि पंचायतों को सशक्त बनाया गया है। दूसरी ओर दो साल से वो खाद्य आपूर्ति विभाग को उनकी पंचायत के लोगों के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। पंचायत के कई गांव के लोगों को राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सरपंच ने उपराज्यपाल से मांग की कि वो उनकी पंचायत के लोगों की इस समस्या पर ध्यान दें ताकि गरीब वर्ग के लोगों को राशन की आपूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीणों के राशन कार्ड नहीं बन पाए तो वो इसको लेकर सड़क पर उतरेंगे, जिसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग सहित प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस दौरान ग्रामीणों सहित पंचायत के पंच भी मौजूद थे।