फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

जीएमसी की नर्सों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
राजोरी में जीएमसी के गेट पर प्रदर्शन करतीं अनुबंधित नर्स।
राजोरी। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में अनुबंध पर लगाई गई नर्स व कुछ अन्य कर्मचारियों का एक साल का अनुबंध पूरा होने पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन का नोटिस मिलने के बाद गुस्साई नर्स व अन्य कर्मचारियों ने शनिवार को जीएमसी के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौजूदा समय में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए स्वास्थ्य कर्मी सबसे आगे हैं और बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। जीएमसी में कोरोना को लेकर पहले ही अफरा-तफरी मची हुई है और कर्मियों की सख्त किल्लत है। ऐसे में उन्हें इस समय निष्कासित करना सही नहीं है, क्योंकि वह अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग उन्हें फिर से नियुक्त करे।
विज्ञापन

जीएमसी प्रिंसिपल ने बताया कि निष्कासित की गई नर्सों को फिर से नियुक्त करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग या सरकार आदेश जारी करती है तो उन्हें फिर से नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed