फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

चिनाब पर चैनल बनाने का विरोध

विज्ञापन
agitaion
अखनूर। गांव देवीपुर के चिनाब दरिया में बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से दरिया के पानी को चैनल करके भूमि कटाव रोकने पर दूसरी तरफ से करने पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने रोष जताया है। उनका कहना है बाढ़ नियंत्रण विभाग की कार्यप्रणाली दिखावा है। उसको नए सिरे से किया जाए। ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से गांव देवीपुर और चौजावा क्षेत्र के चिनाब दरिया में आसपास भूमि को कटाव से बचाने के लिए पानी को एक तरफ करने के लिए चैनल बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें जेसीबी सहित अन्य मशीन लगाई गई है। एक दिन कार्य होने पर दूसरे दिन डैम का पानी दरिया में आने पर निर्माण कार्य बह जाता है। इससे लोगों में कड़ा रोष है। ग्रामीण कर्नल सिंह ने बताया बाढ़ नियंत्रण विभाग की कार्यप्रणाली सही नहीं होने पर सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। दरिया के बीचोबीच जहां निर्माण कार्य किया जा रहा है वहां एक दिन कार्य करने के बाद दूसरे दिन निर्माण कार्य दरिया में डैम का पानी आने पर बह जाता है, मगर विभाग की तरफ से कार्य जारी है। ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग सरकार और लोगों को अंधेरे में रख रहा है। उन्होंने बताया कि दरिया में चैनल बनाने का कार्य तुरंत ही रोक कर नए सिरे से कार्य किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण सुभाषचंद्र, बिशन दास ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से दरिया के पानी के लिए भूमि कटाव के लिए चैनल बनाने का कार्य किया जा रहा है। मात्र पैसे बरबाद किया जा रहा है। इस चैनल से भूमि कटाव रोका नहीं जाएगा। मात्र दिखावे के लिए विभाग कार्य कर रहा है। कई बार विभाग के अधिकारियों को कार्य सही नहीं करने के बारे में अवगत कराया। इसके बावजूद भी चैनल भूमि कटाव रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed