फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

जर्जर सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरा कांग्रेस सेवादल

विज्ञापन
agitaion
विजयपुर। कांग्रेस सेवा दल ने चिल्ला डंगा में सड़कों की खस्ता हालत को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि कंडी क्षेत्र व पहाड़ी क्षेत्र में दस साल से अनदेखी हो रही है। क्षेत्र की सड़कों की अनदेखी की जा रही है, जिस कारण लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि सरना से चिल्ला डंगा सड़क का निर्माण दस साल से अधूरा में है। विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पैसे भी निकाल लिए हैं और सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजकुमार ने उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से गुहार लगाई कि खुद सांबा जिले के पहाड़ी व कंडी क्षेत्रों का दौरा करें और विभाग के अधिकारियों को निर्देश दें और जो सड़कें खस्ताहाल हैं उन पर जल्द से जल्द तारकोल डाला जाए और क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ब्लॉक प्रधान पंकज शर्मा, महासचिव सेक्रेटरी राजीव कुमार, जिला सचिव जनकराज, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह, अजय सिंह, राज सिंह, रवैल सिंह, देसराज शर्मा, जनक सिंह, सवर्ण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती गांव छननी दिवानू जाने वाली सड़क जर्जर है। यहां के लोग बेहद परेशान हैं। इन गांवों के लोगों के मुताबिक गांवों को जाने वाली एक मात्र सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि पैदल चलना मुश्किल है। स्थानीय लोगों मुताबिक उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है। इसके बावजूद कोई पहल नहीं की जा रही है।
गांव छननी दिवानू निवासी पंच राकेश सिंह भाऊ ने बताया कि पलांवाला सेक्टर में पाक सेना की तरफ से आए दिन गोलाबारी की जा रही है और सड़क की हालत इतनी खराब है कि अगर कभी हमें रात को गोलाबारी के बीच घरों से निकल सुरक्षित स्थान पर जाना पड़े तो कई प्रकार दिक्कतें आ सकती हैं। सेना ने भी इस सड़क की मरम्मत करने के लिए कई बार पंचायत कमेटी से बात की। लोगों ने बताया कि अगर इस सड़क का जल्द निर्माण नहीं किया गया तो उपजिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि यह सड़क सीमावर्ती गांव को जाने वाली एक मात्र सड़क है, जिसकी मरम्मत के लिए हमने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। संवाद

--------------
गांव के बनी सड़क पर तारकोल डालने की मांग
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के साथ लगते गांव सजवाल के लोगों ने गांव के बीचोबीच बनी सड़क पर तारकोल नहीं डालने पर पीडब्ल्यूडी के प्रति नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि पत्थर डालने के बावजूद विभाग ने करीब 400 मीटर सड़क पर तारकोल नहीं डाला है, जिससे वह निराश हैं। स्थानीय निवासी बलवान सिंह ने कहा कि विभाग ने उनके गांव तक पहुंचने वाली सड़क पर करीब आठ माह पहले तारकोल डाला था, लेकिन इस सड़क पर अभी तक तारकोल नहीं डाला है, जिससे गांव के बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है। गांव वालों का कहना है कि वह गांव के बीच बचे मार्ग पर तारकोल डालने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग से सड़क पर जल्दी से जल्दी तारकोल डालने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed