फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पीएचई कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
बड़ी ब्राह्मणा। राजीव कॉलोनी की वार्ड-6 के लोगों ने सोमवार सुबह पीएचई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके इलाके में 20 दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है। इससे वह काफी परेशान हैं। पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। हम आगे पीछे से पानी का बंदोबस्त करके काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस बारे में कई बार पीएचई कार्यालय में अफसरों को परेशानी के बारे में बताया, लेकिन कोई अमल नहीं हुआ। पीएचई के मुलाजिमों ने सिर्फ यही कहा कि आपूर्ति जल्द ठीक कर दी जाएगी, लेकिन समस्या का समाधान न होने पर हम मजबूर होकर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। अगर जल्द से जल्द सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो आने वाले दिनों में भी इससे बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बारे में पीएचई विभाग के एईई आशीष शर्मा ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई 10 से 12 दिन प्रभावित हुई है। इसका मुख्य कारण ट्रांसफार्मर का जल जाना रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed