{"_id":"5dd5938f8ebc3e548e42f684","slug":"agitaion-jammu-news-jmu1976488144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवाईएस की तरफ से इंटरनेट सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जममू युवा सगंठन की तरफ से इंटरनेट सेवा बहाल करने के िलए प्दशन करते हुएे िविव के बहार
Link Copied
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी की जम्मू युवा संगठन (जेवाईएस) इकाई ने इंटरनेट सेवाओं को बहाल न होने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जेवाईएस के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने सरकार से सवाल किया कि 370 और 35-ए के अस्थायी प्रावधानों को रद्द करने के तीन माह बाद भी इंटरनेट सेवा न शुरू करने में केंद्र सरकार की विफलता झलक रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से सबसे ज्यादा छात्र वर्ग प्रभावित है। आज के समय में अधिकांश छात्र पढ़ाई के लिए इंटरनेट पर निर्भर हैं। खासकर वे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इंटरनेट सेवा ठप होने से छोट-छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो गए हैं। सरकार को चाहिए कि जो असामाजिक तत्व घाटी में अशांति पैदा करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं उन पर प्रतिबंध लगाया जाए। वहीं जम्मू युवा संगठन के अध्यक्ष ठाकुर विरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को तुरंत स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए और जम्मू के लोगों को परेशान करना बंद करना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।