{"_id":"63375127de614f5b0f0a8ea6","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu269207446","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ट्रैक्टर यूनियन ने किया खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ट्रैक्टर यूनियन ने किया खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
किसान ट्रैक्टर युनियन खौड़ की तरफ से आज माइनिंग विभाग के खिलाफ रोड़ जाम कर किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। किसान ट्रैक्टर यूनियन खौड़ ने शुक्रवार को खनन विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने से अखनूर-पलांवाला सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसान ट्रैक्टर यूनियन के सदस्यों का कहना था कि क्षेत्र में क्रेशर संचालक उनसे रेत, बजरी तथा कंकर के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। खनन विभाग के अधिकारी उन्हें बेवजह परेशान करते हैं।
प्रदर्शन में खौड़ की दो तहसीलों खौड़ और खड़ाहबली से पांच सौ से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली संचालक पहुंचे। सभी ने सड़क के बीच ट्रैक्टरों को खड़ा कर रोष जताया। प्रदर्शन करने से पूर्व यूनियन तथा जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार के बीच एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। इसमें यूनियन के अध्यक्ष रवि सिंह, महासचिव अंकुश चौधरी सहित कई लोग शामिल रहे। बैठक में यूनियन के लोगों की मांगों को पूर्ण रूप से तो नहीं माना गया, लेकिन खनन अधिकारी तथा एसडीपीओ अखनूर मोहन सिंह ने आश्वासन दिया कि हम आप लोगों को पूरा सहयोग करेंगे
आश्वासन के बावजूद भी यूनियन के कुछ लोग सहमत नहीं हुए और प्रदर्शन करने लगे, लेकिन यूनियन के अध्यक्ष रवि सिंह ने सभी को शांत कर लिया। रवि सिंह ने बताया कि स्थानीय ट्रैक्टर संचालकों के लिए हमने बैठक में कुछ राहत देने के लिए कहा है, ताकि वह अपने ट्रैक्टर की मासिक किस्त बैंक को दे पाएें। उन्होंने कहा कि खनन का मुद्दा पूरे प्रदेश में है। इसे जल्द से जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन
गुलशन कुमार ने बताया कि हमारी कोशिश है कि ट्रैक्टर संचालकों को राहत दी जाए, लेकिन क्या करें हमारे हाथ में कुछ नहीं है।