फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

खौड़ में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
agitaion
खौड़ में पानी के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं।
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव चमारकी में एक सप्ताह से जलापूर्ति न होने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस भीषण गर्मी में उन्हें पानी के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका गांव एक कंडी क्षेत्र में स्थित है। जहां के लगभग 50 घरों को ठंडी चोई के डगवैल से परनी की आपूर्ति की जा रही थी। उनका आरोप था कि कुछ लोगों ने विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से उनके गांव को जलापूर्ति करने वाली पाइप से कनेक्शन ले लिए, जिसके नतीजे प्रेशर कम होने के चलते उनके गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। उनका कहना था कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के अलावा डीडीसी से भी शिकायत की गई, परंतु उनकी समस्या जस की तस बनी रही। पंच रेनु कुमारी का कहना था कि जब डगवेल की पाइप को विशेष रूप से चमैरकी गांव में जलापूर्ति के लिए लगाया गया था, तो फिर उसमें से कोई अन्य व्यक्ति जबरन कनेक्शन कैसे ले सकता है? उन्होंने कहा कि गांव के अधिकतर निवासी दिहाड़ीदार मजदूर हैं जो मेहनत-मजदूरी करके किसी प्रकार अपना गुजर बसर कर रहे हैं, उन लोगों के लिए हजार-पंद्रह सौ रुपए खर्च कर पानी खरीदना दूर की कौड़ी है। वहीं उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके गांव को आने वाली पानी की मुख्य पाईप से यदि अवैध कनेक्शन नहीं हटाए गए तो वह सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएंगे तथा इसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed