{"_id":"617afff069ecdf31b02a3f08","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu2467979162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोक खालसा के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोक खालसा के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अखनूर की पंचायत ढोकखालसा की वार्ड नंबर एक के लोगों ने किया लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। अखनूर विधानसभा क्षेत्र की तहसील ज्यौड़ियां की पंचायत ढोक खालसा की वार्ड नंबर-एक के घरने वाला मंदिर मोहल्ले की मुख्य गली के पक्का होने के सपने लोग सन 1947 से देख रहे हैं। अब जब गली के कुछ हिस्से पर तारकोल डाल पक्का करने का समय आया तो गली के मुहाने को छोड़ कर अंतिम हिस्से को पक्का किया जाने लगा। वार्ड के लोगों ने मुख्य चौक पर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन कर गली को पक्का करने की मांग की।
वार्ड-एक के मोहल्ला ओबीसी निवासी मिलखी राम वर्मा, बोधराज, संजय कुमार, जूरा राम, मोहनलाल, कालू राम, गनेश राम, रीता देवी, आशु रानी, मधु देवी, तरसेम लाल आदि ने बताया कि विभाग की तरफ से गली के अंतिम सिरे पर जाकर गली का निर्माण शुरू किया जा रहा है, जबकि गली का मुहाना अधिक जर्जर है। इसलिए गली में तारकोल का काम मुहाने से शुरू किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम लोग गांव ढोक खालसा के पास से सोहल-अखनूर मुख्य रोड को जाम कर देंगे।
लोगों ने आरोप लगाया कि सरपंच की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है। ओबीसी मोहल्ला के लोगों ने बताया कि हमारी पंचायत के सरपंच की तरफ से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस वार्ड को सन 1947 में बसाया गया, और वार्ड की यह मुख्य गली पूरे मोहल्ले को अखनूर-सेलांवाली मुख्य सड़क से जोड़ती है। जो आज तक पक्की नहीं की गई। गली की हालत इतनी जर्जर है कि गली में चलना मुश्किल हो जाता है। बरसात के दिनों में तो इतनी गंदगी हो जाती है कि सांप आदि के काटने का भी डर बना रहता है। वार्ड के लोगों के घरों तथा बारिश के पानी का भी कोई निकास नहीं है। अब जब खली को पक्का करने का काम आया तो गली के ही कुछ हिस्से को पक्का क्यों किया जा रहा।
विज्ञापन
--------
फोटेा
हमने लोगों की मांग को पूरा करते हुए वार्ड- एक की गली में तारकोल बिछाने के लिए अपने फंड्स से 6.75 लाख रुपये दिए हैं, जिससे गली को पक्का किया जाएगा। पूरी गली में तारकोल बिछाई जाएगी। जो गली का काम अंतिम सिरे से शुरू किया गया है, उसमें ठेकेदार का कहना है कि अगर गली के मुहाने से काम शुरू करेंगे तो काम अच्छा नहीं होगा। इसलिए काम अंतिम सिरे से शुरू किया गया है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम पूरी गली को पक्का करेंगे।
- रामो देवी, सरपंच, ढोक खालसा